Breaking News

खूंटी थाना क्षेत्र के रुदाडीह गांव में चोरी, एक ही घर को दूसरी बार बनाया निशाना

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदाडीह गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। पीड़िता रजनी हस्सा ने इस संबंध में खूंटी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि दो से तीन महीने पूर्व भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। उस समय चोर उनके घर से करीब 20 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। उस घटना को लेकर भी खूंटी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस और सकारात्मक पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

रजनी हस्सा के अनुसार, रविवार की रात एक बार फिर चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। इस बार चोर घर के आंगन में लगे बोरिंग से समरसेबल (पानी की मोटर) निकालकर ले गए और पाइप को इधर-उधर फेंक दिया। घटना के बाद उन्होंने पुनः खूंटी थाना में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि एक ही घर में बार-बार चोरी की घटनाओं से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि खूंटी के शहरी क्षेत्रों में पहले से ही चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन अब शहरी क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाकों में भी चोर सक्रिय हो गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post