Breaking News

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत तीनतिला पंचायत के ग्राम कोपे में नुक्कड़ सभा आयोजित

Khunti: खूँटी जिला के तीनतिला पंचायत अंतर्गत ग्राम कोपे में शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य स्तर पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करना तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट करना था।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा नीतियों के कारण इस योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मनरेगा सहित आम जनता से जुड़ी योजनाओं को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक युवा कांग्रेस की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

सभा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को सामने रखा। युवा कांग्रेस नेताओं ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे नुक्कड़ सभा सफल रही।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी नवनीत चहल कौर, प्रदेश महासचिव फहद ख़ान, खूँटी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू, अनमोल धान, उस्मान ख़ान, सुभाष होरो, रजत ख़ान, आयुष साहू, संदीप महतो, अजय महतो, सोनू कुमार, सोमा मुंडा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post