Breaking News

आदित्य साहू होंगे झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, 14 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा

Ranchi : झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बनने जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी देखने को मिली। निर्धारित समय के दौरान सिर्फ आदित्य साहू ने ही नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

आदित्य साहू ने दिन के करीब 1 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इस मौके पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता प्रस्तावक के रूप में मौजूद थे। प्रस्तावकों में कड़िया मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, समीर उरांव, अर्जुन मुंडा, रबींद्र राय, दीपक प्रकाश, यदुनाथ पांडे और पशुपतिनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष पद के एकमात्र नामांकन के बाद आदित्य साहू के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी जुएल उरांव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नाम की औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे की जाएगी। आदित्य साहू वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के लिए भी 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इस तरह राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्वाचन महज औपचारिकता बन गया है। प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने बताया कि नामांकन की स्क्रूटनी और वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने आदित्य साहू को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। पिछले साल से चल रही प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template