Breaking News

खूंटी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से लदा टर्बो ट्रक जब्त

Khunti: डीएफओ खूंटी को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सूचना मिलते ही डीएफओ के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सिलादोन क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया गया।

गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने एक टर्बो ट्रक को रोका, जिसमें जामुन का बोटा लदा हुआ था। जांच करने पर पाया गया कि उक्त लकड़ी का परिवहन बिना किसी वैध कागजात के किया जा रहा था। इसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और चालक से पूछताछ शुरू की।

इस छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह, वनकर्मी अजय होरो सहित खूंटी गश्ती दल के अन्य सदस्य शामिल थे। टीम ने पूरे अभियान को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देते हुए अवैध लकड़ी तस्करी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जामुन जैसे बहुमूल्य वृक्षों की अवैध कटाई और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। ऐसे मामलों में वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए वाहन और लकड़ी को वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

वन विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध कटाई या लकड़ी के परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post