Breaking News

मासूम अंश और अंशिका की तलाश में कुख्यात अपराधी भी सक्रिय, रांची पुलिस की नाकामी पर उठे सवाल

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र से दो जनवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की तलाश में रांची पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग न मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुख्यात ‘आजाद गैंग’ भी खोज में उतरा
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि अब कुख्यात अपराधी और फरार चल रहे गैंग भी बच्चों की तलाश में जुट गए हैं। वॉन्टेड अपराधी आजाद सरकार के गैंग ने अंश और अंशिका को खोज निकालने वालों के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। सोशल मीडिया के जरिए यह एलान किया गया है, जिससे पुलिस की नाकामी और ज्यादा उजागर हो गई है।

12 दिन से खाली हाथ पुलिस की दर्जनभर टीमें
रांची पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें बीते 12 दिनों से बच्चों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। बच्चों के गायब होने के बाद से आम जनता, सामाजिक संगठनों, नेताओं और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों तक ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने भी घोषित किया इनाम
रांची पुलिस ने भी दोनों बच्चों की बरामदगी के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। बच्चों की तस्वीरों के साथ पोस्टर शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए हैं। बावजूद इसके, कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

फरार अपराधियों ने दिखाया पुलिस को आईना
स्थिति यह बन गई है कि जो अपराधी लंबे समय से फरार हैं और सोशल मीडिया पर फायरिंग के वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती देते रहे हैं, वही अब इस संवेदनशील मामले में आगे आकर इनाम घोषित कर रहे हैं। इससे यह संदेश जा रहा है कि कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियां खुद अपराधियों के सामने कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।

सीआईडी ने जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड सीआईडी भी सक्रिय हो गई है। सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर बच्चों की तलाश में सहयोग मांगा है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउटपोस्ट और बीट हाउस में बच्चों की जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीआईडी ने साझा किया संपर्क विवरण
सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026 (दिनांक 03.01.2026) से जुड़ा है, जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज है। जांच की निगरानी सीआईडी कर रही है। बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना control-cid@jhpolice.gov.in ईमेल या मोबाइल नंबर 9771432139 पर दी जा सकती है। सही जानकारी देने वाले को प्रत्येक बच्चे के लिए दो-दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

फिलहाल, मासूम अंश और अंशिका की सुरक्षित वापसी को लेकर पूरा शहर बेचैन है, जबकि पुलिस पर बढ़ता दबाव उसकी कार्यक्षमता पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post