Breaking News

पलामू में बाबा बागेश्वर के नाम पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों की ठगी, बेटे की जान का डर दिखाकर किया इमोशनल ब्लैकमेल

Palamu : जिले के मेदिनीनगर में ठगों ने बाबा बागेश्वर का नाम लेकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। अपराधियों ने महिला को बेटे की जान को खतरे की बात कहकर इमोशनल ब्लैकमेल किया और ‘जेवर शुद्धिकरण’ के बहाने ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और कोढ़ा गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पदस्थापित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा देवी बैरिया चौक इलाके में किराए के मकान में रहती हैं। निजी काम से बाजार गई पुष्पा देवी से लौटते वक्त एक युवक ने डॉ. कविता का पता पूछा। बातचीत के दौरान उसने खुद को बाबा बागेश्वर के यहां से आया बताया।

इसके बाद युवक ने कहा कि पुष्पा देवी के इकलौते बेटे पर संकट मंडरा रहा है और उसकी जान को खतरा है। इस खतरे को टालने के लिए जेवरात का शुद्धिकरण जरूरी बताया गया। इसी बीच एक और युवक वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर महिला को पूरी तरह भावनात्मक रूप से तोड़ दिया।

12 तरह के सोने के जेवर लेकर हुए फरार
डर और विश्वास के माहौल में पुष्पा देवी ने 12 अलग-अलग प्रकार के सोने के जेवर ठगों को सौंप दिए। जेवर लेने के बाद आरोपियों ने महिला से 52 कदम पीछे चलने को कहा। जैसे ही वह पीछे हटीं, दोनों युवक जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

कोढ़ा गैंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में कोढ़ा गैंग के शामिल होने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के धार्मिक या तांत्रिक दावों के झांसे में न आएं और ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post