Breaking News

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का उपवास धरना, खूंटी में जोरदार प्रदर्शन

Khunti: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गरीब मजदूरों के हक–अधिकार में कटौती एवं मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देशभर में उपवास धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में खूंटी समाहरणालय के समक्ष उपवास धरना आयोजित किया गया।

धरना स्थल पर महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा अधिनियम कांग्रेस पार्टी की देन है, जिसके माध्यम से गरीब मजदूरों को वर्ष में 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिली थी। लेकिन केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों के कारण अब गरीबों को उनका यह अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

रवि मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सच्चाई स्वीकार करने के बजाय देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मनरेगा के साथ छेड़छाड़ कर रही है और गरीब मजदूरों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक केंद्र सरकार मनरेगा में किए जा रहे बदलावों को वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि उपवास धरना से आंदोलन की शुरुआत की गई है और आगे सभी प्रखंडों, मंडलों एवं पंचायतों में जाकर केंद्र सरकार की गरीब मजदूर विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस उपवास धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमीर हुसैन सहित विलसन बोदरा, गोपाल भगत, अल्बर्ट तिग्गा, धर्मदास कंडीर, सामडोम तोपनो, ऋतुराज झा, जुनैद अहमद, जोन कंडुलना, पौल भेंगरा, प्रनीत तोपनो, मरियम आइन्द, शिब्लू खां, सजिद आलम, नवाज अंसारी, ईन्दुअन्ना हस्सा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, अनमोल होरो, अजय कुमार साहू, अजय राम, धुमेश लोहरा, बिरसा लोहरा, शमीम खान, नमन होरो, उसमान खां समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post