Breaking News

उदय कुशवाहा बने गढ़वा भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों का ऐलान

Garhwa: भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत गढ़वा जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को नए जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा की गई। जिला चुनाव पदाधिकारी अमरदीप यादव और पर्यवेक्षक शोभा यादव ने उदय कुशवाहा को गढ़वा भाजपा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया। वहीं प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में बाल मुकुंद सहाय, घूरन राम, सूरज गुप्ता और रघुराज पांडेय के नामों की घोषणा की गई।

शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ चुनाव
इस अवसर पर मौजूद जिला चुनाव पदाधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि संगठन महापर्व के तहत लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया चल रही थी, जो अब गढ़वा जिले में सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला अध्यक्ष तक ऊर्जावान और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना
जिला पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ, जो गढ़वा जिले के कार्यकर्ताओं के अनुशासन, धैर्य और पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में भाजपा जिले में और सशक्त रूप से आगे बढ़ेगी।

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो, सह चुनाव पदाधिकारी ओमप्रकाश केसरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। मौके पर मथुरा पासवान, उमेश कश्यप, मीना गुप्ता, पवन केसरी, विक्की साहू, के.के. मेहता, धनंजय गोंड, अभिषेक कश्यप, विशाल गुप्ता, कुमार कनिष्क, बबलू पटवा, बृजेंद्र पाठक, रामलाल भुइंया, अनिल चौहान, अरुण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post