Breaking News

आनंद कुमार बने खूंटी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, संगठन में उत्साह

Khunti: भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला के लिए जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। इस चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता आनंद कुमार को सर्वसम्मति से खूंटी जिला का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की ताजपोशी झारखंड प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, खूंटी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधिवत रूप से संगठनात्मक परंपराओं का पालन करते हुए उन्हें कार्यभार सौंपा। ताजपोशी समारोह में पार्टी एकता, अनुशासन और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ सिंह मुंडा ने आनंद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में खूंटी जिला में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नंद जी प्रसाद, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, अनूप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post