Breaking News

सड़क सुरक्षा माह के तहत कर्रा थाना क्षेत्र में सघन जागरूकता व वाहन जांच अभियान ₹1,03,650 का ऑनलाइन चालान।

Khunti: खूंटी जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कर्रा थाना क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाए गए। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल ₹1,03,650.00 का ऑनलाइन चालान किया गया।

अभियान के क्रम में विशेष रूप से बस चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन परिचालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चालकों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंफलेट का वितरण भी किया गया।

कर्रा प्रखंड अंतर्गत जागरूकता वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, खूंटी जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई गई।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post