Breaking News

चतरा में किसे मिलेगी भाजपा की कमान? रांची में जल्द होगा फैसला

Chhathra: चतरा भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व पर टिकी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की प्रबल संभावना है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्तमान जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता को दोबारा संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या पार्टी किसी नए चेहरे पर भरोसा जताएगी। संगठन के एक वर्ग का मानना है कि अनुभव और निरंतरता को देखते हुए भोगता को फिर मौका मिल सकता है, जबकि दूसरा खेमा संगठन को नई दिशा देने के लिए बदलाव की पैरवी कर रहा है।

घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंडल अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी कार्यालय से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर जारी है।

इस पूरे चयन प्रक्रिया में सांसद और विधायक की भूमिका अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उनके मंतव्य के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सांसद कालीचरण सिंह इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह पूरी तरह संगठन का मामला है और उनके लिए सभी संभावित उम्मीदवार समान हैं।

रायशुमारी के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। पहले जहां 12–15 नामों की चर्चा थी, वहीं पर्यवेक्षक दल ने सूची को संक्षिप्त कर तीन नामों तक सीमित कर दिया है। इन तीन में से एक नाम वर्तमान जिलाध्यक्ष का होना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि शेष दो नामों को लेकर कयासों का दौर जारी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश नेतृत्व अनुभव को तरजीह देता है या संगठन में नया चेहरा सामने आता है। फिलहाल चतरा की सियासत में जिलाध्यक्ष पद को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post