Breaking News

तोरपा में पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बैठक, हेलमेट अनिवार्य किया गया

Khunti : तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया जी की अध्यक्षता में रनिया, तोरपा और तपकारा थानों के अधिकारियों और पर्यटन मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोपहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्य होगा, और बिना हेलमेट वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस व्यवस्था को लागू करने में स्थानीय पुलिस बल और पर्यटन मित्र पर्यटकों को सहयोग करेंगे।

साथ ही, वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए मुख्य चौक और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकी जा सके। पर्यटन मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे आने वाले पर्यटकों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगी व्यवहार करें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में तोरपा थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश यादव, तपकारा थाना प्रभारी नितेश कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुमार शामिल थे। वहीं, पर्यटन मित्रों में कृष्णा चिक बड़ाइक, हिंगूआ गुड़िया, सुखराम गुड़िया आदि मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post