Breaking News

Indian Women’s Team Win T20 Series : भारत ने श्रीलंका को पांचवें टी-20 में 15 रन से हराया, सीरीज 5-0 से अपने नाम

Indian Women’s Team Win T20 Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में 15 रन से हराकर सीरीज पर 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार किसी टी-20 सीरीज को 5-0 के अंतर से जीता। इससे पहले भारत वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ भी ऐसा कर चुका है।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

हरमनप्रीत की कप्तानी पारी

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। अरुंधति रेड्डी ने 27 और अमनजोत कौर ने 21 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से चमारी अटापट्टू, कविषा दिलहारी और रश्मिका सेवांदी ने 2-2 विकेट लिए।

श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू आउट हो गईं। इसके बाद हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने 79 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इमेशा दुलानी ने 50 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 65 रन की पारी खेली।
हालांकि इनके आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए श्री चरणी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट लिया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

सीरीज का हाल

पांच मैचों की यह सीरीज दो वेन्यू पर खेली गई। शुरुआती दो मुकाबले विशाखापट्टनम में और अंतिम तीन तिरुवनंतपुरम में हुए। भारत ने पहले तीन मैच क्रमशः 8, 7 और 8 विकेट से जीते, चौथा मुकाबला 30 रन से और पांचवां मैच 15 रन से अपने नाम किया।

शेफाली वर्मा रहीं टॉप स्कोरर

पूरी सीरीज में भारत की शेफाली वर्मा टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 5 मैचों में 80.33 की औसत से 241 रन बनाए, जिसमें 36 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने 165 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

गेंदबाजी में भारत की दीप्ति शर्मा, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 5-5 विकेट झटके। श्रीलंका से कविषा दिलहारी 5 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर रहीं। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा जमाया, बल्कि अपने दबदबे को एक बार फिर साबित कर दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post