Breaking News

SNMMCH में नवजात की चोरी, जांच के बहाने वार्ड से बाहर ले जाया गया बच्चा

Dhanbad :  जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) से एक नवजात बच्चे की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, वहीं पुलिस और अस्पताल प्रबंधन जांच में जुट गया है।

जांच के नाम पर ले जाया गया नवजात

मिली जानकारी के अनुसार, टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गांव निवासी शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को 24 दिसंबर को प्रसव के लिए SNMMCH में भर्ती कराया था। 25 दिसंबर को सरिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे सरिता अपने नवजात के साथ गायनी वार्ड में मौजूद थी।

सरिता मरांडी का आरोप है कि इसी दौरान नर्स की वेशभूषा में एक महिला वार्ड में आई और बच्चे को जांच के लिए ले जाने की बात कही। सरिता की सास बच्चे को गोद में लेकर उस महिला के साथ वार्ड से बाहर चली गई।

बाहर ले जाकर बच्चा किया गायब

वार्ड से बाहर निकलते ही उस महिला ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और कहा कि जांच के बाद लौटा देगी। उसने सरिता और उसकी सास को तीसरी मंजिल पर बैठने को कहा और खुद बच्चे को लेकर आगे बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि बच्चे को ऑर्थो वार्ड की ओर ले जाया गया था, जहां बाहर निकलने का दूसरा रास्ता भी मौजूद है।

परिजनों ने पूरे अस्पताल में बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रात भर इंतजार, सुबह मचा हंगामा

परिजन सविता वार्ड की सिस्टर के पास भी पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि बच्चा जांच के लिए ले जाया गया है और मिल जाएगा। पूरी रात माता-पिता बच्चे का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह जब वे दोबारा सिस्टर के पास पहुंचे तो कहा गया कि रात की ड्यूटी वाली सिस्टर जा चुकी है और रात में ही सूचना क्यों नहीं दी गई।

इसके बाद आक्रोशित परिजनों और अन्य मरीजों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन जांच में जुटा

मामले की सूचना सरायढेला थाना को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात के गायब होने का मामला गंभीर है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने भी नवजात के गायब होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना ने SNMMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और परिजन अपने बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post