Breaking News

कर्रा के गुयू गांव में आदिवासी कांग्रेस प्रखंड महासचिव सुमित तिग्गा की हत्या, कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Khunti: कर्रा प्रखंड के गुयू गांव में बीते रविवार को आदिवासी कांग्रेस के प्रखंड महासचिव सुमित तिग्गा की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से पूरे खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस नृशंस हत्या को कांग्रेस नेताओं ने संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

घटना के बाद आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी, पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा सहित कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक सुमित तिग्गा के गांव गुयू पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के एक जुझारू और समर्पित युवा नेता की हत्या से संगठन को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज उरांव से भी दूरभाष पर बात कर दिवंगत नेता के परिवार से मिलने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला कमिटी से लेकर प्रदेश और केंद्रीय कमिटी तक, कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से दिवंगत सुमित तिग्गा के परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुमित तिग्गा एक उभरते हुए युवा नेता थे, जिनकी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी हत्या की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष पर खूंटी एसपी, कर्रा थाना प्रभारी एवं कर्रा अंचल अधिकारी से बात की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

मौके पर प्रखंड आदिवासी कांग्रेस के जिला महासचिव सुचित सांगा, आदिवासी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, अनमोल होरो, मानुएल सांगा, बेर्नाड तिग्गा, भोला खान, उमेश कुमार, विनीता धान, हबील तिग्गा, संदीप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में हत्या की निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गहरी नाराजगी भी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post