Breaking News

मुनव्वर फारूकी पर भड़के एल्विश यादव: NGO स्कैम के आरोपों पर दिया करारा जवाब, बोले– अपने काम पर ध्यान दो

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, एल्विश ने एक बच्चे के इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की थी, जिसे SMA (स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी) नाम की दुर्लभ बीमारी है और इलाज के लिए करीब 9 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। इसी को लेकर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया।

NGO स्कैम के इशारे से भड़के एल्विश

एल्विश की अपील के बाद मुनव्वर फारूकी ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा था कि कुछ मामलों में NGO के नाम पर फंड जुटाने के लिए इन्फ्लूएंसर को पैसे दिए जाते हैं, जो स्कैम हो सकता है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एल्विश यादव से जोड़ दिया।

एल्विश यादव का खुला जवाब

इस पर एल्विश यादव ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा,
“मैं आजकल विवादों से दूर रहता हूं। न मैं किसी को जवाब देने आया हूं, लेकिन हर जगह लिखा जा रहा है कि एल्विश यादव ने स्कैम कर दिया। सबसे पहले साफ कर दूं, मैं किसी की हेल्प के पैसे नहीं लेता। अगर पैसे लेता तो हेल्प की जरूरत ही क्या थी?”

फंडिंग प्रक्रिया पर दी सफाई

एल्विश ने आगे कहा कि जिस NGO के जरिए मदद की जा रही है, वहां QR कोड और स्कैनर के जरिए आने वाला सारा पैसा पब्लिकली ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि NGO की ओर से उन्हें पूरे डॉक्यूमेंट्स, डॉक्टरों के नाम और इलाज की जानकारी दिखाई गई थी, जिसके बाद ही उन्होंने वीडियो शेयर किया।

“मेरी हैसियत छोटी बातों में स्कैम करने की नहीं”

एल्विश ने दो टूक कहा, “भगवान की दया से मेरे पास अच्छा काम है, अच्छा शो है। छोटी-छोटी बातों के लिए स्कैम करना मेरी आदत नहीं है। पब्लिक का पैसा पब्लिक के सामने ही दिखना चाहिए। जब एम्स के नाम चेक कटेगा, तब देखूंगा कौन-कौन बोलेगा कि एल्विश पैसा लेकर भाग गया।”

मुनव्वर को सीधी नसीहत

वीडियो के अंत में एल्विश ने कहा, “लोगों को बस बहाना चाहिए किसी को नीचा दिखाने का। अपने काम-धंधों पर ध्यान दो। अगर किसी की मदद नहीं कर सकते तो मत करो, लेकिन गलत इल्जाम मत लगाओ। भगवान तुम्हें भी इस लायक बनाए कि तुम किसी की मदद कर सको।”

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

19 दिसंबर को एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर कर SMA से पीड़ित बच्चे के परिवार की मदद की अपील की थी। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया कि उन्हें भी ऐसे वीडियो प्रमोट करने का ऑफर मिला था और सवाल उठाया कि अगर यह मदद है तो इन्फ्लूएंसर को पैसे क्यों दिए जा रहे हैं

बाद में मुनव्वर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी को टारगेट नहीं किया, बल्कि सिर्फ लोगों को जागरूक करना चाहते थे और एल्विश से उनके अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और दोनों के बयान लगातार सुर्खियों में हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post