Breaking News

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आर्च बिशप हाउस पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, केक काटकर दी क्रिसमस की बधाई

Ranchi : क्रिसमस का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजधानी रांची में इसकी रौनक बढ़ती जा रही है। बाजार सज चुके हैं और गिरजाघरों में उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कामिल बुल्के रोड स्थित आर्च बिशप हाउस पहुंचे।

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे आर्च बिशप हाउस में मुख्यमंत्री ने केक काटकर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और आर्च बिशप को बालक प्रभु यीशु भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और दोनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के कई फादरगण उपस्थित थे।

लोयला ग्राउंड में आगमन उत्सव, सीएम ने किया संबोधन

इसके बाद मुख्यमंत्री लोयला ग्राउंड में आयोजित आगमन उत्सव में भी शामिल हुए। पल्ली खेल समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव-2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजधानी में हर ओर चहल-पहल और खुशियों का माहौल है, जहां लोग गीत-संगीत, नृत्य और कैरोल के जरिए प्रभु यीशु के आगमन का जश्न मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश हर चेहरे पर मुस्कान लाने की है, लेकिन यह तभी संभव है जब समाज के सभी लोग मिलकर सद्भाव, शांति, एकता, प्रेम और सेवा की भावना को अपनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिना किसी द्वेष-भाव के एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने से एक बेहतर और सम्मानपूर्ण समाज का निर्माण होगा।

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने भी आगमन उत्सव को संबोधित करते हुए प्रभु यीशु के आगमन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post