Breaking News

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज: लॉन्च इवेंट में कार्तिक के बयान पर अनन्या का मजेदार रिएक्शन

Film ‘Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri’ has been Released : कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में रोमांस, हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल ट्विस्ट की झलक देखने को मिलती है।

स्टारकास्ट और मेकर्स
फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है, जबकि इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

मुंबई में हुआ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण जौहर शामिल हुए। इवेंट के दौरान करण जौहर और कार्तिक आर्यन को गले मिलते देखा गया, वहीं अनन्या पांडे काफी खुश नजर आईं।

कार्तिक का मजेदार बयान
ट्रेलर लॉन्च के दौरान कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और म्यूजिक आर्टिस्ट्स विशाल-शेखर, जुबिन नौटियाल और लकी अली के साथ काम करना उनके लिए खास रहा।
रोमांटिक फिल्मों पर सवाल पूछे जाने पर कार्तिक ने मजाक में कहा, “रियल लाइफ में रोमांस नहीं मिल रहा, तो रील लाइफ में ही सही,” जिस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

अनन्या की तारीफ और मजेदार ताना
कार्तिक ने अनन्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब पहले से ज्यादा मैच्योर, डेडिकेटेड और वक्त की पाबंद हो गई हैं। इस पर अनन्या ने हंसते हुए जवाब दिया, “झूठा ही सही,” मानो वह इसे हल्का-फुल्का ताना समझ बैठीं।
अनन्या ने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह की रोमांटिक फिल्में करना पसंद है और वह आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहेंगी।

करण जौहर ने की फिल्मों पर बात
इवेंट में करण जौहर ने हालिया फिल्मों की सफलता का जिक्र किया और ‘धुरंधर’ की टीम को बधाई दी। उन्होंने साल के अंत में आने वाली फिल्मों को लेकर भी उत्साह जताया और धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए भावुक पल होगा।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी रे मेहरा (कार्तिक आर्यन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानता है कि जिंदगी में सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। उसकी मुलाकात लॉस एंजिलिस की एक राइटर रूमी (अनन्या पांडे) से होती है, जहां से एक अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी शुरू होती है। 3 मिनट 21 सेकेंड का ट्रेलर प्यार, दोस्ती और कुर्बानियों की खूबसूरत झलक दिखाता है। फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ट्रेलर रिलीज के साथ ही गूगल और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post