Breaking News

हजारीबाग में नाबालिग से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में एक नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बरही थाना क्षेत्र के हरि नगर की है, जहां क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।

क्रिकेट खेल के दौरान हुआ विवाद, चाचा ने की पिटाई
जानकारी के अनुसार, घर के पास स्थित एक खेत में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दो बच्चों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद एक बच्चे के चाचा आलोक गुप्ता ने गुस्से में आकर दूसरे नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।

वीडियो वायरल होने से भड़का आक्रोश
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने बरही थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया गंभीर मामला
बरही अनुमंडल के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। बच्चों के साथ मारपीट न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post