Khunti: तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया क्षेत्र के विकास के लिये तत्पर रहते हैं तो वहीं उन्हें जब भी मौका मिलता है वो अपने हीं सरकार से सवाल करते है, इसी क्रम में वो किसानों के हित में अधिक काम करते दिखे है चाहे किसानों के लिये सिंचाई की व्यवस्था हो या फिर खेती संबंधित अन्य उपाय करना हो या किसानों के फसल का सही कीमत दिलवाना हो ऐसे तमाम मामलों में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने आगे आकर किसानों के मुद्दे को उठाया है।
वर्तमान में किसानों के धान खरीदी का प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है जहां सभी (लैंप्स पैक्स) धान खरीदी केंद्र पर सरकार किसानों से धान खरीदेगी। पूर्व में इस प्रकार से धान क्रय हुई है जिसे लेकर न केवल किसान बल्कि सरकार के विपक्षी भी भुगतान संबंधित मामले को उठाते रहे हैं क्योंकि किसानों को सही कीमत के साथ साथ समय पर धान की राशि की भुगतान नहीं पाई है।
अब तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने इस मामले को लेकर अपने हीं सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभागीय मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिखकर सवाल कर दिया है। जिसमें विधायक ने पूछा है क्या ये बात सही है कि लैंप्स, पैक्स द्वारा किसानों से धान खरीदने के समय 50/ राशि की भुगतान त्वरित एवं शेष राशि का भुगतान एक महीने के भीतर किया जाता है, साथ ही उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या यह सही है कि किसानों से धान खरीदने के बाद एक माह के बाद भी उन्हें बांकी का भुगतान नहीं किया जाता है जिसके कारण किसानों को बिचौलियों के पास कम कीमत में धान बेचना पड़ता है। 
विधायक ने जब अपने सवालों से विभाग को घेर लिया तब इस पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभागीय मंत्री इरफान अंसारी की ओर से जबाव मिला है जिसमें उन्होंने कहा है कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में किसानों से क्रय किए गये धान के विरुद्ध भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल है जबकि राज्य सरकार द्वारा बोनस के रूप में 81रूपये प्रति क्विंटल दिया जाता है जिसका कुल कीमत 2450 रूपये प्रति क्विंटल एक मुश्त एवं त्वरित भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।
तो इस प्रकार से विधायक सुदीप गुड़िया ने किसानों के हित में सवाल कर भुगतान मामले को सार्वजनिक किया है ताकि किसी भी लैंप, पैक्स पर किसानों को कोई भ्रमित नहीं कर सके और उन्हें सही व एकमुश्त भुगतान हो सके।



