Ranchi : अवैध कोडीन-आधारित कफ सीरप के भंडारण, परिवहन और अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीमों ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों आलोक सिंह तथा अमित सिंह के देशभर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
देश के कई शहरों में ईडी की दबिश
ईडी ने लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची में छापा मारा है। इसके अलावा, लखनऊ में आरोपी आलोक सिंह के ठिकानों पर भी विशेष रूप से तलाशी अभियान चलाया गया।
30 से अधिक एफआईआर के आधार पर कार्रवाई
गैर-कानूनी कफ सिरप कारोबार से जुड़े मामले में ईडी ने जिन ईसीआईआर (ECIR) के आधार पर यह कार्रवाई की है, वह पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों—जैसे लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, सहारनपुर, गाजियाबाद—में दर्ज 30 से अधिक एफआईआर पर आधारित है। इन एफआईआर में कोडीन-आधारित कफ सिरप के अवैध भंडारण, व्यापार और सीमा पार तस्करी के आरोप हैं।



