Breaking News

RPF ने 60 कछुओं की तस्करी रोकी, दो तस्कर गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे कछुए, 120 रुपए प्रति किलो की दर से होती थी खरीद

Dhanbad : धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 60 कछुओं को तस्करों के चंगुल से बचाया। यह कार्रवाई योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के जनरल कोच में की गई। RPF ने मौके से दो तस्करों—राम दास और हिमांशु वैध—को गिरफ्तार किया, जो कछुओं को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।

पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे पिछले दो साल से कछुआ तस्करी में शामिल हैं और महीने में दो से तीन बार यह काम करते हैं। वे आजमगढ़ जिले के अतरूलिया थाना क्षेत्र में पत्तल बनाने वाले मुशहर समुदाय के लोगों से कछुए 120 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदते थे। इसके बाद इन्हें पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में कार्तिक साहा नामक व्यक्ति को बेचते थे।

RPF ने गिरफ्तार तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया। विभाग ने न सिर्फ बरामद कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा, बल्कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

RPF अधिकारियों ने बताया कि रेलवे में वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है, और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत रेलवे या वन विभाग को दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post