Breaking News

Dhanbad Gas Leak: मस्जिद मोहल्ला में चूना छिड़काव का विरोध, BCCL के खिलाफ उभरा आक्रोश

Dhanbad : धनबाद के मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद हालात छठे दिन भी सामान्य नहीं हो सके। सोमवार को बीसीसीएल की टीम प्रभावित इलाकों में चूना छिड़काव करने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया और टीम को वापस लौटना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि बीसीसीएल समस्या की जड़ को ठीक करने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है।

स्थानीय निवासी मो. कमरुद्दीन ने बताया कि बस्ती को सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की योजना 12 साल पहले बनी थी। भूली में लोगों को बसाने के लिए कार्ड और फॉर्म भी जारी किए गए थे, तस्वीरें ली गई थीं, लेकिन आज तक उस पर कोई काम नहीं हुआ। बीसीसीएल ने जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन जरूर दिया, मगर वह भी अधूरा रह गया।

कमरुद्दीन ने यह भी कहा कि गैस कांड के बाद बीसीसीएल के सीएमडी केंदुआ पहुंचे थे और सभी व्यवस्थाएं सुधारने के लिए एक दिन का समय मांगा था, लेकिन इसके बाद वे दोबारा मौके पर लौटकर स्थिति की समीक्षा करने तक नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें बीसीसीएल प्रबंधन पर भरोसा नहीं रहा।

परिस्थिति गंभीर होती जा रही है और लोग बीसीसीएल से गैस रिसाव को रोकने तथा सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post