Breaking News

चौपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम डोडिया और मोर्निया में विशेष अभियान चलाकर लगभग 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती का पता लगाया। टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को ध्वस्त कर नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान खेतों से उपयोग की जा रही कई सामग्रियां भी जब्त की गईं, जिन्हें तत्क्षण नष्ट कर दिया गया। जब्त सामान में पांच सेक्शन पाइप, चार डिलीवरी पाइप और दो हौंडा सेट शामिल थे।

पुलिस अब संभावित आरोपियों की पहचान में जुटी है और नाम-पता के सत्यापन के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल कर रहे थे। उनके साथ बरही अंचल के पु.नि. चंद्रशेखर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई रवि रंजन, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल और वन विभाग के बनपाल कुलदीप महतो शामिल थे।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post