Breaking News

30 years of ‘Dilwale Dulhania Le Jayenge’: शाहरुख-काजोल ने लंदन में अनवील किया अपना सिग्नेचर स्टैच्यू

DDLJ 30 Years Celebration : इस साल बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाले शाहरुख खान और काजोल ने लंदन में अपनी ब्रॉन्ज स्टैच्यू अनवील की।

स्टैच्यू फिल्म के मशहूर पोज में बनाई गई है, जिसमें शाहरुख और काजोल को उनके किरदार राज और सिमरन के रूप में दिखाया गया है। लॉन्चिंग के दौरान दोनों सितारों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई। शाहरुख काले सूट में और काजोल नीली साड़ी में नजर आईं।

शाहरुख खान ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा कि “आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू को लॉन्च करते हुए बहुत खुशी हो रही है। DDLJ के 30 साल पूरे होने का यह जश्न बेहद खास है। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे ‘सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल’ में जगह मिली है। यूके के सभी लोगों का धन्यवाद। अगर आप लंदन आएं तो राज और सिमरन से जरूर मिलें और DDLJ के साथ यादें बनाएं।”

फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। राज और सिमरन के किरदार ने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। DDLJ भारत की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है और अब भी मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में दिखाई जाती है।

शाहरुख ने हाल ही में बयान में कहा कि “ऐसा लगता ही नहीं कि DDLJ को 30 साल हो गए। यह अब भी विश्वास करना मुश्किल है। मैं दुनियाभर के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने राज को इतना प्यार दिया।”

काजोल ने कहा कि “DDLJ का थोड़ा-बहुत हिस्सा हर रोमांटिक फिल्म में दिखाई देता है। सिमरन मेरे लिए ऐसा किरदार है जो खत्म नहीं होता। वह उन लाखों लड़कियों की आवाज है जो अपने माता-पिता की बात मानती हैं, लेकिन अपने सपनों को भी नहीं छोड़तीं। ‘जा सिमरन, जा’ सिर्फ डायलॉग नहीं, हिम्मत और प्यार की ताकत का प्रतीक है।”

यह स्टैच्यू न सिर्फ फिल्म के 30 साल पूरे होने का जश्न है, बल्कि राज और सिमरन की यादें और उनकी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने जीवित रखने का प्रतीक भी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post