Breaking News

कोहरे के बहाने ट्रेन रद्द करने की परंपरा पर सांसद ने उठाया सवाल, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का संचालन रद्द करने पर जताई नाराजगी

Palamu: सर्दियों में कोहरे को बनाकर ट्रेनों के संचालन को रद्द करने की प्रथा पर बुधवार को लोकसभा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गंभीर सवाल उठाया। सांसद ने 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के रद्द होने के मुद्दे को उठाते हुए रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का ध्यानाकर्षण कराया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि रेलवे बोर्ड पिछले वर्षों से ठंड और कोहरे को बहाना बनाकर इस ट्रेन का परिचालन रद्द कर देता है। उन्होंने इसे एक स्थायी परंपरा बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों को गंभीर असुविधा होती है। पिछले वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का हवाला देकर ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया था, जिसे रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रद्द किया गया था।

सांसद ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पलामू संसदीय क्षेत्र, पलामू और गढ़वा जिलों के लिए महत्वपूर्ण है और दिल्ली से जुड़ने व उच्च चिकित्सा सुविधाओं के लिए आवागमन का सर्वोत्तम साधन है।

विष्णु दयाल राम ने बताया कि इस ट्रेन के रद्द होने से पलामू, गढ़वा, लातेहार (झारखंड) और सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को आवागमन में कठिनाई होगी। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र लिखकर तीन माह के लिए ट्रेन के संचालन रद्द करने के फैसले को पुनर्विचार करने की मांग की।

सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि यह मुद्दा सांसद ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया और रेलवे प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post