Breaking News

जेपी नड्डा का देवघर दौरा: दो दिवसीय प्रवास आज से, कल करेंगे नए जिला कार्यालय का उद्घाटन

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 और 6 दिसंबर को दो दिवसीय प्रवास पर देवघर पहुंच रहे हैं। इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। नड्डा अपने कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को देवघर में बने भाजपा के नए जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, दो दिनों के झारखंड प्रवास में जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान सभी जिलाध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक देवघर में मौजूद रहेंगे।

जेपी नड्डा हाल ही में बिहार चुनाव में प्रचार के लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद देंगे। इसके साथ ही वे झारखंड में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका को मजबूत करने के लिए सांसदों, विधायकों और प्रदेश कमेटी के साथ रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नड्डा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता देवघर में जुटने लगे हैं। जिलों से प्रमुख पदाधिकारियों को भी यहां पहुंचने का निर्देश दिया गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो और भाजपा “नदी के दो किनारों” की तरह हैं, जिनका मिलन संभव नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा राज्य सरकार के कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। जेपी नड्डा का यह दौरा संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post