Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल के बीच में मंगलवार शाम को कर्रा पुलिस को एक नग्न अवस्था में सर कुचला करीब 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया जिससे आसपास के क्षेत्र में फिर से एक बार शर्मसार करने वाली घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना गया है।
ज्ञात हो कि मंगलवार शाम को कर्रा पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मुरहु-काटमकुकु जंगल के नग्न अवस्था पर सर कुचला हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ है, घटना कि जानकारी मिलते ही कर्रा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरहु-कटमाकुकु जंगल पहुंची तभी देखा गया कि जंगल के पगडंडी से करीब 20-25 फिट अंदर सर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा हुआ है।
घटना को देखने से प्रतित होता है कि घटना चार-पांच दिन पहले का है युवती का दुष्कर्म करके बुरी तरह युवती कि हत्या कर दिया गया है और साक्ष्य को छुपाने के लिए युवती का सर कुचल दिया गया है यहां घटना मानवता को शर्मशार करती है,घटनास्थल से कर्रा पुलिस को सर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़ा के हड्डी का टुकड़ा, शव के दोनों पैर में काला रंग का मोजा व गला में काला दुपट्टा लगा हुआ मिला है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने मुरहु-काटमकुकु जंगल में लोधमा आने-जाने वाले मुख्य सड़क पर मांस सड़ने के दुर्गंध महसूस किया जिसे खोजबीन करके देखने पर ग्रामीणों ने देखा कि नग्न अवस्था में सर कुचला हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ है जिसमें किड़ा-मकौड़ लगा हुआ है और शव के एक हाथ को जंगल जानवरों द्वारा नोच खरोंच कर खा लिया है जिसका हड्डी पड़ा हुआ है तभी ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी कर्रा पुलिस को दिया गया
इसके पूर्व भी अप्रैल 2025 में लोधमा के नजदीक मुरहु-काटमकुकु मुख्य सड़क किनारे कुंबा में एक युवती का जला हुआ शव कर्रा व खूंटी पुलिस ने बरामद किया था. जिसमें पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों कि पहचान करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है
यह दूसरी घटना फिर से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो रही है कुलहुटू, काटमकुकु, मुरहू व लोधमा गांव खूंटी व रांची जिला बोर्डर एरिया है जहां अपराधियों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता है।
फिलहाल कर्रा पुलिस शव की पहचान व पुष्टि करने पर जुटीं हुईं हैं और थाना क्षेत्र में घर से लापता युवती कि जानकारी इकट्ठा कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी कि शव पहचान व पुष्टि नहीं हो पाई है।



