Breaking News

खूंटी के पत्रकार सोनू अंसारी और विशु उरांव के खिलाफ कर्रा थाने में मुकदमा दर्ज

Khunti : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में दो पत्रकारों — सोनू अंसारी और विश्वकर्मा उरांव उर्फ विशु — के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने और अंचल कार्यालय की छवि खराब करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। यह प्राथमिकी कर्रा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक दीपक कुमार कुजूर की शिकायत पर की गई है।

जांच के बाद CO ने भेजी औपचारिक शिकायत

उप निरीक्षक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद अंचल अधिकारी, कर्रा ने थाना प्रभारी को औपचारिक शिकायत भेजी। इसके आधार पर कर्रा थाना में दोनों पत्रकारों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 221/308/351/352/356/3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

18 नवंबर को कार्यालय में दबाव बनाने का आरोप

दर्ज एफआईआर के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को ईटीवी चैनल के पत्रकार सोनू अंसारी और उनके साथी विशु उरांव कर्रा अंचल कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों पर अवैध कार्य करने का दबाव बनाया, जिससे सरकारी कामकाज बाधित हुआ और कर्मचारियों की साख प्रभावित हुई।

फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बदनाम करने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि 24 नवंबर 2025 को सोनू अंसारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से अंचल कार्यालय का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित रूप से झूठी और अपमानजनक जानकारियाँ थीं। इससे कार्यालय की छवि धूमिल हुई।
इससे पहले विशु उरांव ने भी यही वीडियो अपलोड कर कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने और जनभावनाओं को लोकसेवकों के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया था।

पहले भी है मामला दर्ज

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि सोनू अंसारी पूर्व में भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
उनके खिलाफ कर्रा थाना कांड संख्या 92/2023 के तहत भी मामला दर्ज है, जिसे BDO स्मिता नागेशिया ने दर्ज कराया था। उस केस में भादवि की धारा 353, 387, 504, 506, 186, 188, 34 शामिल हैं। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में लंबित है।

कर्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post