Breaking News

दुमका में होटल के बाहर फायरिंग, एसपी बोले– दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

Dumka : दुमका में देर रात एक होटल के बाहर बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर स्थित राधिका होटल की है। फायरिंग खाने के बिल को लेकर हुए विवाद का नतीजा बताई जा रही है। बदमाशों ने होटल के शटर और शीशे पर कई राउंड गोलियां चलाईं, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

इस वारदात की खास बात यह है कि यह दुमका पुलिस लाइन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई। देर रात चार हथियारबंद युवक वाहन से आए और होटल पर गोलियां दागकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है।

होटल मालिक प्रतुल कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले खाने के बिल भुगतान को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। रविवार रात इस मुद्दे पर समझौता भी हो गया था, लेकिन उसके बावजूद देर रात मुकेश यादव, बाबुल यादव, किशोर यादव और विक्रम दास होटल पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब होटल स्टाफ बाहर निकला, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रात लगभग 2:30 बजे तक जांच की। फायरिंग की पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। होटल मालिक के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post