Breaking News

झारखंड में पहली बार 3,451 विशेष शिक्षा सहायक आचार्य की नियुक्ति; 14 दिसंबर से आवेदन शुरू

Ranchi : झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों में विशेष शिक्षा सहायक आचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अनुरोध पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कुल 3,451 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों में 2,399 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित तथा 1,052 स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य शामिल हैं। नियुक्ति के लिए एक मुख्य परीक्षा आयोजित होगी, जो कंप्यूटर आधारित ओएमआर शीट पर ली जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित उम्मीदवारों के लिए तीन पत्रों की परीक्षा तीन पालियों में होगी, जबकि स्नातक प्रशिक्षित उम्मीदवारों के लिए चार पत्र निर्धारित किए गए हैं, जो चार पालियों में आयोजित किए जाएंगे।

झारखंड उच्च न्यायालय के 17 नवंबर 2025 के आदेश के अनुसार इस नियुक्ति प्रक्रिया पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, जिसके बाद आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत रिसोर्स पर्सन को आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट उनकी पूरी की गई सेवा अवधि के बराबर होगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम दो वर्ष की सेवा दी हो। हालांकि अधिकतम आयु 58 वर्ष तय की गई है। जिन रिसोर्स पर्सन की संविदा समाप्त कर दी गई है, उन्हें यह छूट नहीं मिलेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post