Breaking News

सोनाहातू मे JLKM नेता और पुलिस प्रशासन के बीच काफी नोंक-झोंक के बाद स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण ।

Ranchi : सोनाहातू थाना क्षेत्र के भकुआडीह चौक में स्वतंत्रता सेनानी एवं कोल-भूमिज विद्रोह के वीर योद्धा बुली महतो की आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर बुधवार से दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए प्रतिमा का अनावरण 27 नवंबर को वंशजों द्वारा करवाने की घोषणा की थी, लेकिन कार्यक्रम के पहले ही माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

गुरुवार को JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उनकी पुलिस प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई। देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोकना चाहती थी, लेकिन समर्थकों के दबाव के आगे प्रशासन उन्हें रोक नहीं सका। स्थिति नियंत्रित होने के बाद प्रतिमा का अनावरण संपन्न कराया गया।

अनावरण कार्यक्रम में वंशज, ग्राम प्रधान, पाहन और सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो शामिल हुए। उन्होंने विधिवत प्रतिमा का अनावरण किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वंशज परिवार को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

देवेंद्र नाथ महतो ने सोनाहातू बाजार टांड़ से तिरंगा पदयात्रा निकालते हुए भकुआडीह मोड़ तक पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिमा और शिलापट अनावरण के बाद उन्होंने स्थानीय सत्ताधारी विधायक और प्रशासन पर कार्यक्रम में व्यवधान डालने का गंभीर आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने का दावा किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post