Breaking News

कोडरमा घाटी में बड़ा हादसा: नवोदय विद्यालय की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन छात्राएं घायल

Koderma : कोडरमा जिले की नौवां माइल घाटी में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी एक बस एजुकेशनल टूर पर राजगीर जा रही थी, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस उसके पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में करीब दो दर्जन छात्राएं और बस चालक घायल हो गए। सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि कक्षा 11वीं की 75 छात्राएं पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर निकली थीं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और घाटी पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पेट्रोलिंग वाहन की मदद से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बाकी छात्राओं को सुरक्षित विद्यालय भेज दिया गया और भ्रमण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि बस अचानक तेज झटके के साथ ट्रक से टकराई और खाई में जा गिरी। एक क्षण के लिए किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ। चीख-पुकार मच गई। उनके आगे चल रही दूसरी बस में बैठे शिक्षक और छात्र तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और सभी को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसी ऋतुराज और अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसे में घायल छात्राओं में माही कुमारी, खुशी कुमारी, सानिया प्रवीण, अश्वनी राज, प्रेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुस्कान कुमारी, मनतशा फ़ातिमा, मोनिका कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनाली कुमारी सहित अन्य छात्राएं शामिल हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post