Breaking News

विकास कार्यों के चलते आद्रा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित, टाटा-हटिया एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द

Jamsedpur : आद्रा डिवीजन में चल रहे विकास और मरम्मत कार्यों का असर टाटानगर से चलने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे के आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 18602/18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस को 22 नवंबर को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा 68056/68060 टाटा–आसनसोल मेमू को 18 नवंबर को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया जाएगा। वहीं 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस भी 17 और 20 नवंबर को बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट-टर्मिनेट रहेगी।

इसी क्रम में, 18184 बक्सर–टाटा एक्सप्रेस को 23 नवंबर को बक्सर से रिशिड्यूल कर चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच कर लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post