Breaking News

झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे, मोरहाबादी में भव्य समारोह आज

Ranchi : झारखंड आज अपना 25वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर बने झारखंड को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस अवसर पर राज्य भर में 18 दिनों तक चल रहे आयोजन का आज मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए व्यापक और भव्य तैयारियां की गई हैं।

मुख्य समारोह से पहले झारखंड के भगवान माने जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिरसा मुंडा पार्क और बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मोरहाबादी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई विशिष्ट अतिथि शामिल रहेंगे। करीब 30,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मैदान में रंग-बिरंगी लाइटें, सांस्कृतिक मंच और झारखंडी कला की झलक लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में आने वाले आम नागरिकों और मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मैदान में स्वास्थ्य सुविधाएँ, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और सुरक्षा जांच के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और स्कैनर लगाए गए हैं।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और अधिक सतर्क हो गई है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिला पुलिस, जैप, RAF, बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड सहित कुल 1000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च और विशेष गश्ती दल की तैनाती भी की गई है, ताकि समारोह शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post