Breaking News

Ghatsila By-Election 2025 : 18वें राउंड में भी JMM आगे, BJP पीछे

Ghatsila : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से जारी है। 18वें राउंड में झामुमो (JMM) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 94,351 वोट मिले हैं। वे भाजपा के बाबूलाल सोरेन से 34,648 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू हैं।

मतगणना जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मतगणना केंद्र परिसर में हो रही है। यहां 15 टेबल पर गिनती की जा रही है और कुल 20 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त हैं। अंतिम परिणाम दोपहर के बाद आने की संभावना है।

घाटशिला सीट जेएमएम के गद्दावर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई थी। 11 नवंबर को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस उपचुनाव में भाजपा और जेएमएम के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

चुनावी मैदान में भाजपा के बाबूलाल सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र, और जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन आमने-सामने हैं। 2024 में भी रामदास सोरेन ने इस सीट पर भाजपा के बाबूलाल सोरेन को मात दी थी। इस बार भी दोनों परिवारों की राजनीतिक प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है।

घाटशिला सीट पर जेएमएम ने 2009, 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 2014 में भाजपा के लक्ष्मण टुडू ने यहां जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में भी जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त लगातार बढ़ रही है और भाजपा पिछड़ती दिख रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post