Breaking News

पाकुड़ गोलीकांड का बड़ा खुलासा, पत्थर व्यवसायी समेत 3 गिरफ्तार

Pakur : पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया में 27 अक्टूबर 2025 को हुए चर्चित गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों—प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी जियाउल शेख, उनके पुत्र शोएब अख्तर, और अलाउद्दीन शेख—को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोलीकांड के बाद नगर थाना में कांड संख्या 275/25 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने घटना की परत-दर-परत जांच शुरू की।

एसआईटी ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। इसी क्रम में पुलिस ने जियाउल शेख और उनके दोनों साथियों को 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद जमीन के लेन-देन और जमीन की ब्रोकरी से जुड़ा था। घायल कासिम अंसारी एक जमीन ब्रोकर हैं और इसी भूमि सौदे के मतभेद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गई। पुलिस का कहना है कि कई दिनों से इन पक्षों के बीच तनातनी की जानकारी मिल रही थी।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस कुछ और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। पुलिस टीम लगातार तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है, ताकि पूरे मामले की गहरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

 

 

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post