Breaking News

Ghatshila By-Election Result 2025: कांटे की टक्कर, जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन को बढ़त

Ghatshila : झारखंड की चर्चित घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। यह उपचुनाव एनडीए (भाजपा) और इंडिया गठबंधन (जेएमएम) दोनों के लिए प्रतिष्ठा का बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। एग्जिट पोल के अंदाज़े पहले से ही इस सीट को बेहद रोमांचक और करीबी टक्कर वाला बना चुके थे, जिसके चलते पूरे राज्य की नज़रों का केंद्र यही सीट बनी हुई है।

सुबह के पहले ही राउंड से मतगणना में जेएमएम प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने 7541 मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान उन्हें कुल 16,110 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 8,569 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जेल में बंद जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू 5,278 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मतगणना के दूसरे राउंड तक भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। जेएमएम की बढ़त लगातार बढ़ रही है, जबकि भाजपा प्रत्याशी तालमेल बैठाने की कोशिश में हैं। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पंचानन सोरेन 157 वोटों पर हैं, वहीं पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 60 वोट मिले हैं।

घाटशिला की सीट इस बार सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि दोनों गठबंधनों की राजनीतिक दिशा तय करने वाली लड़ाई मानी जा रही है। भाजपा और जेएमएम–कांग्रेस गठबंधन ने अपने स्टार प्रचारकों से लेकर संगठन तक पूरा जोर इस क्षेत्र में लगाया था। जनहित वाले मुद्दों, आदिवासी समुदाय का समर्थन और स्थानीय समीकरणों ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया।

मतगणना के हर राउंड में जेएमएम की बढ़त बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक अंतिम परिणाम आना बाकी है। कुल 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होना है, जिनमें कई निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। NOTA को अब तक 505 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है और आगे आने वाले राउंड इस मुकाबले की दिशा को और स्पष्ट करेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post