Breaking News

चतरा में 27 लाख रुपए की अफीम जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अफीम की यह खेप एक चारपहिया वाहन से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरचुआ से संतोषी माता मंदिर के रास्ते एक वाहन से अफीम की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

पुलिस की टीम ने बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास लेम्बोईया जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। तलाशी में वाहन से 5.472 किलोग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान गिधौर निवासी विक्रम कुमार (22) और उटामोड़ निवासी राजन कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों खूंटी जिले से अफीम लेकर आ रहे थे। वे इसे चतरा के रास्ते उत्तर प्रदेश में बेचने की योजना बना रहे थे।

एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि राजन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले बरेली जेल जा चुका है। पुलिस ने वाहन, अफीम और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post