Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव को लेकर जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीताने के लिये तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाल दिया है वो लगातार जनसंपर्क चला रहे हैं और गठबंधन की ओर से जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की चुनावी सभा थी जहां के सभा में भरे मंच से तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने लोगों को संबोधित किया और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कार्यों को बताते हुए जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीताने की अपील की।

हालांकि आज के सभा में उमड़ी जनसैलाब को देखकर जहां तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सोमेश सोरेन गदगद दिखे तो वहीं जनता भी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने की चर्चा करते दिखे।



