Breaking News

Brown Sugar In Gumla : गुमला में 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी पर बेचने की फिराक में था आरोपी

Gumla : गुमला पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमन तिर्की (40 वर्ष), पिता सोमरा उरांव, निवासी लक्ष्मण नगर, गुमला के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक स्कूटी भी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गुमला थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरिसा रानी बगीचा स्थित आम बगान के पास एक स्कूटी सवार युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसपी गुमला के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया और मौके पर त्वरित कार्रवाई की गई।

छापामारी दल के पहुंचते ही स्कूटी सवार युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल की घेराबंदी में वह पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमन तिर्की बताया।

तलाशी के दौरान सुमन तिर्की की पैंट की जेब से 2 ग्राम ब्राउन शुगर की पुड़िया और स्कूटी की डिक्की से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला में बेचने आया था। पुलिस ने मौके से सभी बरामद वस्तुओं की विधिवत जब्ती सूची तैयार की और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी हालत में ड्रग्स तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post