Khunti : खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र से पुलिस ने वारंटी अभियुक्त विकास लोहरा उर्फ भालू को गिरफ्तार किया। उस पर नामकोम थाना कांड संख्या 215/2020 में धारा 392, 411 भा.दं.सं. एवं आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज थीं। गिरफ्तारी वारंट अभियोजन शाखा से 3 जनवरी 2025 को जारी हुआ था। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2025 को छापामारी कर उसे शांतिपुरी गांव से पकड़ा। छापामारी दल में थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा और पु.अ.नि. विमल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।



