Breaking News

Bihar Elections 2025: शिल्पी नेहा तिर्की बनी ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ऑब्जर्वर

Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के माध्यम से उन्हें बिहार चुनाव में आदिवासी समुदाय के मुद्दों और मतदाता जागरूकता पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस नियुक्ति की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी। शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

ऑब्जर्वर नियुक्ति के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए एक बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह कांग्रेस आलाकमान के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का हर एक वोट महागठबंधन के पक्ष में सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी ताकत झोंकेंगी। उनका लक्ष्य है कि आदिवासी समुदाय की आवाज और हित चुनाव प्रक्रिया में स्पष्ट रूप से सामने आए।

शिल्पी नेहा तिर्की ने यह भी कहा कि इस बार बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार बनने की संभावना अधिक है। उन्होंने जनता के संघर्ष और उनके सवालों का जवाब मौजूदा सरकार से मांगा जाएगा।

ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्ति के बाद शिल्पी ने कहा कि वह अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने में पूरी तरह जुटेंगी। उनका मानना है कि यह भूमिका न केवल उनके लिए बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post