Breaking News

Karra/ Khunti: कर्रा हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ खून लगा सामान

Karra/ Khunti: खूँटी पुलिस ने कर्रा थाना कांड संख्या 87/2025 के आरोपियों को उनके घर ग्राम छोटा छाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खूँटी को 25 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के आरोपी अपने घर में छिपे हुए हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश के बाद त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया।

इस छापामारी दल का नेतृत्व अनु० पु० पदाधिकारी  क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने किया। दल में अशोक कुमार सिंह (पुलिस निरीक्षक, तोरपा अंचल), थाना प्रभारी मनीष कुमार, भरत भूषण पटेल, मनोरंजन सिंकु और रिजर्व गार्ड शामिल थे। दल ने अभियुक्तों के घर पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम हैं: मंगरा धान, पिता गुजु मुण्डा, ग्राम छोटा छाता, थाना कर्रा, जिला खूँटी। चामा धान, पिता गुजु मुण्डा, ग्राम छोटा छाता, थाना कर्रा, जिला खूँटी।

छापामारी के दौरान अभियुक्तों के निशानदेही पर एक चपल और अभियुक्त के जिन्स में खून लगा बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से कर्रा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश जाएगा। बरामद सामान को आवश्यक जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक खूँटी ने त्वरित कार्रवाई करने वाले दल के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी और सबूतों की बरामदगी से न केवल मामले की जांच में तेजी आएगी, बल्कि स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post