Breaking News

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला युवक अगवा, 40 लाख की फिरौती मांगी — पुलिस ने सकुशल कराया बरामद

Koderma : बोकारो निवासी अजय सिंह उर्फ राहुल कुमार, जो सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करता था, का अपहरण कर लिया गया। ठगी के शिकार युवकों ने ही उसे बंधक बनाया और उसके परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सतगावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईटाय जंगल से अजय को सकुशल बरामद कर लिया और छह आरोपियों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, अजय सिंह उर्फ राहुल कुमार ने पोस्ट ऑफिस, बैंक और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सतगावां क्षेत्र के कई शिक्षित युवकों से लाखों रुपये ठगे थे। ठगी के शिकारों में सतगावां निवासी अंजन कहार, अविनाश कुमार और सलारी निवासी सोनू सहित कई युवक शामिल हैं। तिलैया के भी लगभग आधा दर्जन छात्र इस गिरोह के शिकार बने थे।

जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं किए गए, तो पीड़ित युवकों ने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली। उन्होंने अजय को झांसे में लेकर बरही बुलाया और वहां से उसका अपहरण कर ईटाय जंगल में बंधक बना लिया।

अजय के परिजनों को जब अपहरण की जानकारी हुई, तो उन्होंने सतगावां थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और ग्रामीणों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घाघरा नदी किनारे एक संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, जिसके दौरान अजय को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अंजन कहार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण की बात स्वीकार की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजय सिंह ने भी ठगी की बात कबूल की है और कहा है कि वह ठगे गए पैसों को जल्द ही वापस करेगा। यह मामला एक ओर जहां नौकरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े की हकीकत उजागर करता है, वहीं दूसरी ओर यह भी दिखाता है कि न्याय अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति कितनी खतरनाक हो सकती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post