Breaking News

Bokaro News: मुरपा जंगल में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bokaro : बोकारो के मुरपा जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो एसएलआर राइफल, मैगज़ीन और 233 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। बरामदगी आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भोला कोड़ा की निशानदेही पर हुई। पुलिस अब उसके नेटवर्क और हथियार आपूर्ति चैन का पता लगाने में जुटी है।

अभियान का नेतृत्व बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने किया। इसमें चतरोचट्टी और आंगो थाना, सीआरपीएफ 154 बटालियन और झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी। सुरक्षाबलों ने जंगल के कई हिस्सों में सघन तलाशी ली और नक्सली गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए।

भोला कोड़ा और अन्य नक्सलियों ने मुठभेड़ के दौरान हथियार छुपा दिए थे। भोला कोड़ा ने बाद में बिहार के मुंगेर में आत्मसमर्पण किया और हजारीबाग पुलिस रिमांड के दौरान छिपाए गए हथियारों की जानकारी दी। इससे मुरपा जंगल में चलाए गए अभियान को सफलता मिली।

बरामद हथियारों में दो एसएलआर राइफल, छह मैगज़ीन और 233 जिंदा गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा दो मैगज़ीन पाउच और तीन फुल ध्रु भी बरामद किए गए। ये सब हथियार नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

भोला कोड़ा पर बिहार और झारखंड के कई जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 307, 120बी, 353 के अलावा आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए की धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य नक्सलियों और हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पता लगा रही है।

सुरक्षा बलों का यह अभियान नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जंगल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सतर्कता बनाए रखे हुए हैं और तलाशी अभियान लगातार जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post