Breaking News

khunti Police द्वारा अफीम की अवैध खेती रोकथाम हेतु “प्री कल्टीवेशन ड्राइव” के तहत जागरूकता अभियान संचालित

Khunti: वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से खूँटी पुलिस द्वारा “प्री कल्टीवेशन ड्राइव” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अफीम की अवैध खेती पर पूर्ण रोक लगाना एवं वैकल्पिक कृषि को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान के तहत दिनांक 08.10.2025 को अड़की थाना क्षेत्र के हेमरोम बाजार, कर्रा थाना क्षेत्र के सोनमेर मेला तथा रनिया थाना क्षेत्र के गड़सिदाम ईंद मेला में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय के दुष्परिणामों, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत होने वाली सज़ाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही ग्रामीणों को अफीम जैसी नशीली फसलों के स्थान पर वैकल्पिक फसलों — जैसे अदरक, हल्दी, मकई एवं सब्जी खेती — को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि वैकल्पिक खेती न केवल कानूनी रूप से सुरक्षित है बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

खूँटी पुलिस का यह अभियान आगे भी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जारी रहेगा, ताकि समाज में नशा-मुक्ति एवं वैकल्पिक आजीविका के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post