Khunti : झारखंड की ऐतिहासिक और पारंपरिक लोक संस्कृति का प्रतीक सोनमेर मेला आज विधिवत शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूँटी विधायक रामसुर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने फीता काटकर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया और माँ सोनमेर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, विश्वासों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। यह मेला विविधता में एकता का संदेश देता है और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।
रामसुर्या मुंडा ने कहा कि सोनमेर मेला हमारे क्षेत्र खूँटी सहित पूरे झारखंड की लोक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से माँ सोनमेर की कृपा और संरक्षण बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंदिर मेला समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। मेले में स्थानीय संस्कृति, खेलकूद और पारंपरिक व्यंजन देखने और अनुभव करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
कार्यक्रम का समापन सभी ने माँ सोनमेर की स्तुति और आशीर्वाद के साथ किया। आयोजकों का कहना है कि मेला स्थानीय समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में सहायक रहेगा।
जय माँ सोनमेर!



