Breaking News

अंगराबारी में कुएं से मिला महिला का शव।

Khunti: अंगराबारी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंदिर के ही परिसर स्थित कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मृतका की पहचान बाबा अमरेश्वर धाम मंदिर के सफाई कर्मी प्रेम चंद मंडल की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है। प्रेम चंद्र मंडल तोरपा थाना क्षेत्र के डोडमा के रहने वाले हैं बताया जा रहा है कि रानी देवी शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं और मंगलवार की सुवह से ही लापता थीं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने जब बाबा अमरेश्वर धाम मंदिर के कुएं में कुछ तैरता देखा, तो पास जाकर देखा कि वह एक महिला का शव है। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post