Breaking News

Jharkhand Congress Politics : प्रदेश पदों के लिए स्क्रूटनी शुरू, जल्द घोषित होंगे नाम

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों के लिए प्राप्त 1340 आवेदनों की स्क्रूटनी रविवार से शुरू हो गई है। पार्टी ने कहा है कि नेताओं के नाम उनकी गतिविधियों, योगदान और आंदोलन में भागीदारी के आधार पर तय किए जाएंगे।

रांची स्थित पार्टी सूत्रों के अनुसार, आवेदनों की जांच के बाद जल्द ही योग्य नेताओं के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें संगठन और कार्यकर्ता स्तर पर उनके अनुभव और योगदान को प्राथमिकता दी जाएगी।

पार्टी ने मधुबन में दस दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। इस कार्यशाला में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को संगठन संचालन, नेतृत्व और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मधुबन कार्यशाला 30 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। हर दिन तीन-तीन जिलों के नेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि संगठन मजबूत और एकजुट हो।

कार्यशाला में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, मंत्रियों और विधायकों के लिए अलग से प्रशिक्षण शेड्यूल जारी किया जाएगा।

स्क्रूटनी के दौरान पार्टी आवेदनों को पदों के आधार पर अलग-अलग कर रही है। नेताओं के संगठनात्मक योगदान, किए गए कार्य और आंदोलन में सहभागिता की समीक्षा कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post